शुगर चेतना सोसायटी की ओर से शुगर का निशुल्क चेकअप कैंप गीता भवन चौक स्थित लाल पैथ लैब के बाहर लगाया गया। इस कैंप के प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक सिंगला ने बताया कि कैंप के दौरान लाल पैथ लैब के माहिर टैक्नीशियनों द्वारा 44 के करीब लोगों की निशुल्क शुगर की जांच करके उन्हें शुगर से बचाव संबंधी जरूरी टिप्स दिए गए। इस मौके पर सोसायटी के सरप्रस्त राजेन्द्र छाबड़ा, प्रदीप मंगला व गौरव जैन ने कहा कि सोसायटी का मुख्य उद्देश्य मानवता भलाई के कार्य करना है। सोसायटी द्वारा ऐसे समाज सेवा के प्रकल्पों को आगे भी निरंतर जारी रखा जाएगा। इस मौके पर प्रदीप मंगला, बलदेव बांसल, प्रवीण गर्ग बोबी, दीपक सिंगला, बिंदू सचदेवा, सुरिंदर गोयल, गौरव कुमार जैन आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

