रोटरी क्लब मोगा सिटी की ओर से करवा चौथ पर्व को लेकर चेयरमैन विजय मदान व अध्यक्ष प्रवेश गोयल की अगुवाई में समूह सदस्यों को सरगी का सामान देकर करवा चौथ का त्यौहार मनाया गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रवेश गोयल व चेयरमैन विजय मदान ने कहा कि मानवता की सेवा को समर्पित क्लब का उद्देश्य सामाजिक कार्यों के साथ भारत की सनातन संस्कृति में मनाए जाने वाले त्यौहारों की भी क्लब के पारिवारिक सदस्यों को जानकारी देने के लिए प्रत्येक वर्ष करवा चौथ पर्व पर सरगी का सामान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि भारत में यह त्यौहार सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखकर मनाती है व सांय चन्द्रमा को अर्घ्य देकर इस व्रत को पूर्ण करती है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा आने वाले दिनों में समाज सेवा के प्रकल्पों को किया जाएगा। इस मौके पर रोटरी क्लब मोगा सिटी के पूर्व गवर्नर डा. अरुण गुप्ता, चेयरमैन विजय मदान, अध्यक्ष प्रवेश गोयल, सचिव राहुल बांसल, कैशियर विनीत गुप्ता, प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रदीप जिंदल, यशपाल अग्रवाल, गौरव मित्तल, राजीव सिंगला, विनोद गर्ग, राजेन्द्र सचदेवा, गुरजीत सिंह, तरसेम कुमार , मोहित सिंगला,राजीव सिंगला, राजीव बेदी, विजयंत कुमार, संजय गर्ग, नीरज कुमार, दिनेश जिंदल, अंकित गुप्ता, प्रेम जिंदल, दिलबाग सिंह, प्रदीप कुमार, राकेश धमीजा, शविंदर कुमार मित्तल, यश मोंगा आदि सदस्य मौजूद थे।

