गैंगस्टर की पुलिस के साथ मुठभेड़, दो घायल 

voice punjabtime
2 Min Read

 

जालंधर। पुलिस और गैंगस्टर के सदस्यों में मुठभेड़ हो

गई। जहां नूरपुर के पास पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों आरोपियों का एनकाउंटर करके घायल कर दिया। सूचना के बाज कमिश्नर पुलिस धनप्रीत कौर डीसीपी मनप्रीत सिंह के साथ मौके पर पहुंची और जायज़ा लिया।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी गैंगस्टर दादेवाल और हैरी चट्ठा गैंग सदस्य है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि पठानकोट चौक के पास डी- मार्ट के बाहर 22 तारीख को व्हीकल को गन प्वाइंट पर स्नेचिंग की कोशिश की गई। जिसके बाद 23 तारीख को शिकायत मिलने पर थाना 8 में मामला दर्ज किया था

गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी इस जगह में छिपे हुए है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की हुई थी। आरोपियों को रूकने का इशारा किया तो आरोपियो ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गए। आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह और तेजवीर सिंह के रूप में हुई है।

 

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 10 तारीख को बटाला में फायरिंग की थी और उस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद से आरोपी वहां से भाग गए और उन्होंने यहां पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपियों की बटाला पुलिस भी तालाश कर रही थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल बरामद किए है।

जालंधर की पुलिस को गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई की सराहना डीजीपी गौरव यादव ने भी की है और बटाला पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *