मोगा पुलिस ने मोगा बेदी नगर में एक लड़के के गले से चांदी की चेन स्नैचिंग के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। इस मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि भीम नगर कैंप मार्केट के रहने वाली प्रीति नाम के एक महिला ने 7 जनवरी को एक शिकायत की थी। 7 जनवरी शाम करीब 5:30 बजे वह अपने बेटे रमन कुमार के साथ बेदी नगर, मोगा में किरयाना का सामान लेने गई थी। जब उसका बेटा दुकान के अंदर सामान लेने गया, तभी तीन अज्ञात युवक एक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे। उनमें से दो युवक नीचे उतरे और एक युवक ने उसके बेटे के गले से चांदी की चेन झपट ली। इसके बाद तीनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तुरंद अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके जांच के दौरान पहले आरोपी विशाल सिंह निवासी सूरज नगर, मोगा और राहुल निवासी दशमेश नगर, मोगा को 9 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक काले रंग की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर नंबर PB-09-Z-8044 बरामद की। दोनों आरोपियों को आज 10 जनवरी माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि मामले की गहनता से जांच की जा सके।

