जालंधर में घरेलू विवाद का सनसनीखेज मामला: पत्नी ने पति को घर में ही लड़की के साथ रंगे हाथों पकड़ा, पुलिस के आते ही कर दी पिटाई

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

जालंधर। जालंधर के बस्ती गुजां इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक पत्नी ने अपने पति को घर के अंदर ही एक अन्य लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। घटना के बाद करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। गुस्से में आई पत्नी ने पहले पति और लड़की को कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया और फिर अपनी मां को मौके पर बुला लिया।

पीड़ित महिला के अनुसार, उसकी शादी दशमेश नगर में हुई थी और पति पिछले तीन सालों से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। दो दिन पहले भी आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। गुरुवार को जब वह अपने ढाई साल के बेटे के कपड़े लेने अचानक घर पहुंची, तो उसने पति को दूसरी लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद उसने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को इकट्ठा कर लिया।

सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस के तहत थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और ताला खुलवाया। जैसे ही दोनों बाहर आए, गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी का पिता भाजपा से जुड़ा नेता है, जिसके कारण पहले पुलिस कार्रवाई से बचती रही। फिलहाल पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *