जालंधर में आज निकलेगा ‘पंजाबी जागृति मार्च’, पंजाबी शान और संस्कृति के भव्य उत्सव में शामिल होंगे स्पीकर 

voice punjabtime
1 Min Read

 

जालंधर। जालंधर में आज ‘पंजाबी जागृति मार्च’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है, जिसे लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मार्च के दौरान पंजाबी भाषा, संस्कृति और पहचान को समर्पित कार्यक्रमों के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे खालसा स्कूल से शुरू होकर डॉक्टर अंबेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, श्री राम चौक और नामदेव चौक होते हुए देश भगत यादगार हॉल पहुंचेगी। यहां कार्यक्रम रखा गया है जिसमें

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक और अन्य शख्सियतें शामिल होंगी।

आयोजन में प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख, गुरलेज अख्तर और अली ब्रदर्स अपनी शानदार गायकी से लोगों का मनोरंजन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम पंजाबी सभ्याचार से जुड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक मजबूत प्रयास है। पंजाबी जागृति मंच के प्रतिनिधि दीपक बाली ने कहा कि यह मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाबी भाषा और अस्मिता की आवाज है। उन्होंने जालंधरवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *