सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

voice punjabtime
1 Min Read

 

निकटवर्ती गांव भरूर के एक किसान की सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई।जानकारी के अनुसार 6 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे गांव भरूर निवासी 45 वर्षीय टहल सिंह पुत्र गुरबचन सिंह अपने खेत से साइकिल पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव में स्थित उनकी ही साबुन फैक्टरी के पास भरूर से संगरूर की ओर जा रहे एक युवक का मोटरसाइकिल टहल सिंह की साइकिल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टहल सिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई।

हादसे के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए संगरूर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान टहल सिंह ने दम तोड़ दिया।

थाना सिटी सुनाम के एसएचओ इंस्पेक्टर प्रतीक जिंदल ने बताया कि पुलिस ने गांव भरूर निवासी लवप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *