अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित दूसरे राज्य स्तरीय समारोह में 100 प्रतिष्ठित महिलाओं का होगा सम्मान

voice punjabtime
3 Min Read

 

गत दिनों मोगा की प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था ‘सृजना एवं संवाद साहित्य सभा (रजि.) मोगा’ की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉ. सरबजीत कौर बराड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में सभा द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ को समर्पित ‘दूसरे राज्य स्तरीय सृजना शक्ति अवार्ड’ समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। वर्णनीय है कि यह भव्य समारोह 29 मार्च 2026, दिन रविवार को कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, मोगा में बड़े धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सरबजीत कौर बराड़ ने बताया कि सभा द्वारा पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी समारोह को स्मरणीय बनाने हेतु विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे ख्याति और प्रतिष्ठा हासिल करने वाली लगभग 100 प्रतिष्ठित महिलाओं का विशेष सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह चयन प्रक्रिया एक विशेष पैनल द्वारा पूरी पारदर्शिता और सूक्ष्मता के साथ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह समारोह केवल सम्मान तक सीमित नहीं होगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण की एक प्रेरणादायक मिसाल बनेगा, जो समाज में महिलाओं के योगदान को नई पहचान देगा। इस अवसर पर बोलते हुए परमजीत कौर ने कहा कि आज के आधुनिक युग में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। वे केवल घर तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि समाज, शिक्षा, विज्ञान, राजनीति और कला के मंचों पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के समारोह महिलाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करते हैं। किरण लता ने जानकारी देते हुए बताया कि कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, मोगा में आयोजित होने वाली यह अवार्ड महफिल समाज में महिला शक्ति की एक सुंदर झलक प्रस्तुत करेगी, जहां महिलाओं सम्मान के माध्यम से घरेलू और कामकाजी महिलाओं के प्रेरणादायक संदेश प्रसारित होगा। समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभा के सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह बराड़, किरण लता, परमजीत कौर, प्रितपाल सिंह गिल, सोनी मोगा और हर्ष कुमार गोयल आदि उपस्थित थे।सभी सदस्यों ने विश्वास जताया कि यह समारोह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *