राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में मानसिक शक्ति फाउंडेशन के साथ मिलकर एकेडमिक स्ट्रेस पर वेबिनार का आयोजन किया गया। फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे ने बताया कि इसपोर चैप्टर के द्वारा इस वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों में बढ़ रहे तनाव को कम करना एवं तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए व्याख्यानों का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने सभी स्पीकर का स्वागत करते हुए मानसिक शक्ति फाउंडेशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज का वेबिनार हर आयु वर्ग के लिए हैं। क्योंकि तनाव न केवल शिक्षा, बल्कि हर फील्ड में यह बढ़ गया है। इससे मुक्ति पाने के लिए यह वेबिनार जरूरी कारगर होगा। इस वेबिनार के मुख्य वक्ता डा.अमरेश श्रीवास्तव साइकेट्र्स एवं इमरैट्स प्रोफेसर बैस्ट्रन यूनिवर्सिटी कनाडा, डा. पंकज वर्मा प्रोफेसर एवं हेड डिपार्टमेंट आफ साईक्रेटरी सबदरजंग अस्पताल नई दिल्ली, डा. कुनवार वैभव साईक्रेटिक मेडिकल कालेज अयोध्या ने तकनीकी रूप से व्याख्यान देते हुए बढ़ रहे तनाव को समझाते हुए बताया कि तनाव का मुख्य कारण अल्प समय में हर चीज को हासिल करना है तथा बढ़ रही फिजिकल आवश्यकताओं के कारण लोगों में तनाव बढ़ता जा रहा है। अभिभावकों की अपेक्षाएं बच्चों के साथ अतिरिक्त होने के कारण यह भीष्म रूप लेता जा रहा है इसके निवारण के लिए लगातार व्यायाम, योगा, मेडिटेशन के साथ-साथ भविष्य के बारे में बिना भयभीत हुए वर्तमान में जीना चाहिए। इस मौके पर इसपोर चैप्टर के कमल, डा. माधव के अलावा 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। वेबिनार के अंत में सभी का धन्यवाद कोआडीनेटर डा. हनीफ ने किया। इस वेबिनार के सफल आयोजन पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग एवं समूह फैकल्टी ने शुभकामनाएं दी।

