टी.एल.एफ. स्कूल में विश्व समाज कार्य दिवस पर छात्रों को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

voice punjabtime
3 Min Read

शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर स्कूल में विश्व समाज कार्य दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को समाज सेवा और मानवता के मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि सामाजिक कार्यकर्ता बच्चों, परिवारों और कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे लोगों की सहायता करके समाज को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को करुणा, सहानुभूति और सेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग और अध्यापकों ने विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यकर्ताओं के योगदान के बारे में जानकारी दी और बताया कि समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हर साल मार्च महीने के तीसरे मंगलवार को मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर में सामाजिक कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मान देने और समाज सेवा के महत्व को उजागर करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य समाज में जरूरतमंद, कमजोर और कठिन परिस्थितियों में रह रहे लोगों की मदद करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयासों को सराहना देना है। सामाजिक कार्यकर्ता बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, गरीब परिवारों और संकट में फंसे लोगों की सहायता करके समाज को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह दिवस हमें यह भी संदेश देता है कि समाज में दया, सहानुभूति, समानता और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं में इस अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार और गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं, ताकि लोगों को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया जा सके। इस मौके पर डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने कहा कि ऐसे विशेष दिवस मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बन सकें। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने और समाज सेवा के कार्यों में आगे आने का संकल्प लिया। इस मौके पर अध्यापक व विद्यार्थी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *