नई वार्डबंदी के मामले में अदालती लड़ाई जीतने पर बधाई देते हुए कहा है कि नगर निगम में ये कांग्रेस की पहली जीत है, चुनाव में भी कांग्रेस की जीत होना तय है-विनोद बंसल

voice punjabtime
3 Min Read

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट मोगा के पूर्व चेयरमैन विनोद बंसल ने नई वार्डबंदी के मामले में अदालती लड़ाई जीतने पर बधाई देते हुए कहा है कि नगर निगम में ये कांग्रेस की पहली जीत है, चुनाव में भी कांग्रेस की जीत होना तय है। अदालत में आम आदमी पार्टी की बड़ी हार हुई है, आखिरकार सरकार को नई वार्डबंदी का नोटीफिकेशन ही वापस लेना पड़ा। ये साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव का साफ संकेत है, आम आदमी पार्टी की तानाशाही को अब और ज्यादा पंजाब के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कांग्रेस नेता विनोद बंसल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी ने जिस तरह से नये सिरे से वार्डबंदी करके चुनाव जीतने की रणनीति बनाई थी, वह मोगा की जनता के साथ अन्याय था, क्योंकि आम आदमी पार्टी के नेता जानते थे कि वे अपने काम के बल पर तो चुनाव जीत नहीं सकते हैं, इसलिए उन्होंने अपने समर्थकों के आधार पर वार्ड बनाकर चुनाव जीतने की कोशिश की थी।

लेकिन कानूनी लड़ाई में अपनी हार देखते हुए आखिरकार पंजाब की भगवंत मान सरकार को 31 दिसंबर के बाद नई वार्डबंदी की नोटीफिकेशन करने के आदेश को ही वापस लेना पड़ा। हालांकि पहले तो पंजाब सरकार के पैरोकार इस मामले में एक और तारीख मांग रहे थे, लेकिन अदालत के सख्त रुख को देखते हुए आखिरकार नोटीफिकेशन ही वापस ले लिया। याचिका कांग्रेस के पार्षद साहिल अरोड़ा, डॉ.रीना सूद सहित आठ पार्षदों के हस्ताक्षर से डाली गई थी।कांग्रेस नेता विनोद बंसल ने कहा है कि मोगा नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने विकास के नाम पर सिर्फ सरकारी धन की लूट की है। जो सड़कें, नालियां बन रही हैं, बनते के साथ ही सड़कें व इंटरलाकिंग टाइल्स टूटनी शुरु हो जाती हैं, कोई चेक करने वाला नहीं है। विकास भी ऐसा हो रहा है जहां सड़कें पहले से अच्छी हैं वहां पर प्रीमिक्स की सड़कें तोड़कर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जा रही हैं। जहां सड़कें खस्ताहाल हैं वह टोटे छोड़ दिये जाते हैं। इस हाल में नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का हारना तय है, फिर से मोगा में कांग्रेस पार्टी का मेयर बनना तय है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *