बाघापुराना में ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव को लेकर विवाद, दोबारा मतदान की मांग

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

मोगा जिले के बाघापुराना में मंगलवार को ब्लॉक समिति के चेयरमैन के चुनाव को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि आम आदमी पार्टी के पास केवल 7 सदस्य और एक आजाद सदस्य था, जबकि शिरोमणि अकाली दल के पास 13 और कांग्रेस के पास 2 सदस्य थे। इसके बावजूद, उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से नहीं करवाई गई। अकाली दल और कांग्रेस नेताओं के अनुसार, चुनाव से पहले उनके सदस्यों को बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सुखनंद की मौजूदगी में एक कमरे में बंद कर दिया गया और वहीं पर चुनाव करवा कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को चेयरमैन घोषित कर दिया गया। विपक्षी दलों ने इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए कहा कि उनके पास स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया गया और सत्ता का दुरुपयोग किया गया। इस मामले को लेकर आज नेताओं ने मोगा के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) को मांग पत्र सौंपा और मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा डीसी की निगरानी में दोबारा चुनाव करवाए जाएं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *