भाजपा की मोगा में पंजाब बदलाव रैली ने नया इतिहास कायम किया : तरुण चुघ

voice punjabtime
2 Min Read

भाजपा की मोगा के किल्ली चाहला में पंजाब बदलाव रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ सहित भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, भाजपा के केन्द्रीय राज्य रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा काफी संख्या में केन्द्रीय व राज्य भाजपा के नेता उपस्थित थे। मोगा पहुंचने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डा.सीमांत गर्ग ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा को फूलों के गुलदस्ते देकर जहां उनका स्वागत किया। वहीं उन्हें भाजपा की पंजाब बदलाव रैली द्वारा 1 लाख 50 हजार से अधिक लोगों का इकट्ठ होने पर उन्हें बधाई भी दी कि इस रैली 2027 में एक नया इतिहास रचेगी तथा भाजपा की 2027 में सरकार बनेगी। उन्होंने उक्त भाजपा नेताओं के साथ जहां राजनीतिक विचार विमर्श किया। वहीं भाजपा को और मजबूत करने के बारे भी बातचीत की। डा.सीमांत गर्ग ने कहा कि पंजाब के लोग बधाई के पात्र हैं जिन्होंने भाजपा की किली चाहला की पहली रैली में अपना पूरा समर्थन देकर इस रैली को कामयाब किया है तथा देश के गृह मंत्री अमित शाह को भारी इकट्ठ से उनको उत्साहित किया है कि पंजाब के लोग भाजपा के साथ हैं तथा भाजपा जब भी पंजाब के लोगों के साथ खड़ेगी लोग अपना पूरा समर्थन भाजपा को देकर कामयाब करेंगी। डा.सीमांत गर्ग ने पंजाब के लोगों को पंजाब बदलाव रैली में पहुंचने के लिए उनका कोटि-कोटि धन्यवाद किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने डा.सीमांत गर्ग से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में अब भाजपा की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। क्योंकि अब पंजाब के लोग भाजपा के साथ खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री ने पंजाब के लोगों को आह्वान किया है कि एक बार भाजपा की सरकार बनाओ, ताकि पंजाब को हर पक्ष से मजबूत करके कानून व्यवस्था को ठीक किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *