“युद्ध नशे के विरुद्ध” मुहिम के तहत नकोदर में विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम, एसएसपी बोल- सेफ पंजाब पोर्टल का उपयोग करें 

voice punjabtime
2 Min Read

 

जालंधर। नशा तस्करी और आपराधिक नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से जालंधर देहाती पुलिस ने “युद्ध नशों के विरुद्ध” मुहिम के तहत नकोदर सब-डिवीजन में लिली फार्म पैलेस, जालंधर-नकोदर रोड पर एक विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस कप्तान (एसएसपी) हरविंदर सिंह विरक की अगुवाई में हुआ, जिसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और करीब 500 नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान एनडीपीएस एक्ट के तहत लगभग 2000 मामले दर्ज किए गए, जो नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई को दर्शाते हैं। मानवीय पहल के तहत करीब 900 लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल करवाया गया, जबकि लगभग 6700 युवाओं को ओट केंद्रों से जोड़ा गया, ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट सकें। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ इस लड़ाई में जनता की भागीदारी सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान “सेफ पंजाब पोर्टल” के बारे में भी जागरूक किया गया, जिसके माध्यम से नागरिक बिना डर के नशा तस्करों और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दे सकते हैं। पुलिस ने सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया।एसएसपी विरक ने “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “गैंगस्टरों पर वार” जैसी मुहिमों में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए कहा कि संयुक्त प्रयासों से ही नशा-मुक्त, सुरक्षित और प्रगतिशील समाज का निर्माण संभव है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *