राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में एम.फार्म की छात्रा आलिया प्रवीण जो कि डा. संत कुमार वर्मा की देखरेख में कार्य कर रही है, को अंतर राष्ट्रीय कांफ्रेंस एस.डी.कालेज आफ फार्मेसी मुज्जफर नगर उत्तर प्रदेश में आयोजित की गई, में ओरेल प्रेजेंटेशन में तृतीय संस्थान हासिल करके संस्थान के गौरव को बढ़ाया है। छत्रपत्ति साहू जी महाराज यूनिवर्सिटी कानपुर में आयोजित कांफ्रेंस में एम.फार्म फार्मेसी प्रैक्टिस के छात्र प्रशांत यादव जो कि डा. माधव द्विवेदी की देखरेख में रिसर्च कार्य को कर रहे हैं, ने ओरेल प्रेजेंटेशन में प्रथम स्थान हासिल करके संस्था के गौरव को बढ़ाया है। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी की रिसर्च टीम छात्रों के चौहमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा यहां के छात्र राष्ट्रीय एवं अंतर राष्ट्रीय कांफ्रेंसों में अपने रिसर्च कार्य को प्रस्तुत कर रहे हैं एवं संस्था का नाम रोशन कर रहे हैं। इस उपलब्धि पर छात्र आलिया प्रवीण व प्रशांत यादव एवं उनके रिसर्च गाइड डा. संत कुमार वर्मा एवं डा. माधव द्विवेदी को संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डीन एग्जमीनेशन इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा.जी.एस.शर्मा, डा. सौरभ कोसे एवं समूह फैकल्टी ने शुभकामनाएं दी।

