शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर आज स्कूल में ग्रेजुएशन दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। इस समारोह की शुरूआत स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग, आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने ज्योति प्रज्वलित की रस्म अदा करके की। इस दौरान गणेश वंदना प्रस्तुत की गई, जिसने कार्यक्रम को एक सकारात्मक और गरिमामय शुरूआत दी। इस समारोह में विद्यार्थियों द्वारा भंगड़ा, गिद्दा, रेट्रो डांस और जोशीला ‘वाका-वाका’ डांस पेश करके समागम को चार चांद लगाए गए। इनके अलावा कई अंग्रेजी प्रस्तुतियाँ और लघु नाटक भी पेश किए गए, जिन्होंने छात्रों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बखूबी दशार्या। इस मौके पर मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि टी.एल.एफ. स्कूल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास की ओर ध्यान केन्द्रित करना है। उन्होंने समारोह के आयोजन पर स्कूल के मेहनती अध्यापकों व स्टाफ को बधाई दी। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने कहा कि इस कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण हमारे किंडरगार्टन के छात्र थे, जिन्होंने पूरे मंच का संचालन बड़े आत्मविश्वास के साथ किया। कार्यक्रम की एंकरिंग करने से लेकर वार्षिक रिपोर्ट पढ़ने और माइक्रोफोन संभालने तक सब कुछ उन्हीं छात्रों ने किया। उनकी धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने की शैली ने वहाँ उपस्थित सभी लोगों को बेहद प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल में पूरे वर्ष के दौरान अपनी उपलब्धियों और गतिविधियों की मुख्य झलकियाँ भी प्रस्तुत कीं, जिससे यह कार्यक्रम और भी अधिक सार्थक बन गया। उन्होंने कहा कि हर बच्चे के लिए साल में यह एक ऐसा लम्हा होता है जिसका हर बच्चे को इंतजार रहता है। लेकिन यह लम्हा आने वाले समय के लिए तनाव लेकर नहीं आए बल्कि एक नई ऊर्जा का कारण बने इसी उद्देश्य और संकल्प के साथ इस कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया आगे भी यह परंपरा निरंतर कायम रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्रेजुएशन डे उन बच्चों के लिए मनाया जाता है जो प्रथम कक्षा में प्रविष्ट हो रहे हैं। यह बच्चों के लिए विशेष दिन के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इन बच्चों के लिए ग्रेजुएशन दिवस विशेष महत्व रखता है। इस दौरान बच्चों के अभिभावकों में भी अपने बच्चों की ओर से वर्ष भर में की गई गतिविधियों को देखकर खुशी होती हैं। उन्होंने कहा कि टी.एल.एफ. स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास की ओर विशेष रूप से ध्यान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि टी.एल.एफ. स्कूल की ओर से पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की प्रतिभा को निखारने व उनके अंदर छिपी कला व जज्बे को तराशने के लिए समय-समय पर गतिविधियाँ करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि ग्रेज्यूएशन दिवस बच्चों को आगे बढ़ने और जिंदगी में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करने का एक बहुत ही अच्छा मार्ग है। उन्होंने कहा कि टी.एल.एफ. स्कूल बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहा है और हर बार यह कोशिश होती है कि बच्चों को उत्साहित करने के लिए कुछ नए तरीकों को अपनाया जाए। जिससे बच्चे अपने आने वाले भविष्य के लिए प्रशिक्षित हो सकें। इस मौके पर डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग ने कहा कि यह ग्रेजुएशन सैरेमनी विद्यार्थियों के हौंसलों को बुलंद करके उन्हें अगले पड़ाव में प्रवेश करने का अहसास करवाने के मकसद से करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में आत्म विश्वास पैदा होता है, जो उन्हें जिंदगी में आगे बढने तथा सफलता की बुलंदियाँ छूने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व के विकास के लिए शिक्षक उन्हें जीवन पथ की ओर अग्रसर होना सिखाते हैंै। उन्होंने अध्यापकों तथा बच्चों के अभिभावकों का समारोह में शिरकत करने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के प्रोग्राम से बच्चों के मनोबल में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य की धुरी है जिस संस्थान से अनुशासित बच्चे निकलते हैं उस संस्थान का नाम रोशन होता है साथ ही देश को जिम्मेदार नागरिक भी प्राप्त होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक भाषणों और राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसने सभी के मन में गर्व और प्रसन्नता का भाव जगा दिया।

