राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के डी.फार्म. प्रथम वर्ष के छात्रों के द्वारा आज वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट राजेन्द्र एस्टेट का भ्रमण किया। कोआडिनेटर करिशमा अग्रवाल एवं नवनीत कुमार की देखरेख में यह भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों ने तकनीकी जानकारी बहुत ही बारीकी से हासिल की कि किस तरह से वाटर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट गंदे पानी को उपयोगी बनाने में किस तरह से काम करता है। इस दौरान छात्रों के द्वारा पूछे गए तकनीकी सवालों का जवाब अधिकारियों द्वारा दिया गया। यह भ्रमण फार्मेसी कौंसिल आफ इंडिया की गाइडलाइन के मुताबिक आयोजित किया गया, ताकि छात्रों को न केवल हेल्थ प्रोफेशन, बल्कि उससे जुड़े हुए विभागों की जानकारी हो सके, जो कि डायरेक्टली एवं इन डायरेक्टली हेल्थ केयर के लिए कार्य करते हैं। सामाजिक ढांचे को समझने के लिए इस प्रकार की भ्रमण लोगों में न केवल जागरूकता फैलाते हैं, बल्कि वास्तविकता जानने के बाद जीवन में स्वयं भी बदलाव लाते हैं व प्रकृति को उपयोगी बनाने में मदद करते हैं। इस भ्रमण के सफल आयोजन पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने शुभकामनाएं देते कहा कि इस प्रकार के भ्रमण संस्था द्वारा निरंतर जारी रहेंगे।

