रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहा पूरा देश, मोगा में भी सिलेंडर के लिए सुबह से लाइन में लगे लोग

voice punjabtime
4 Min Read

रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहा पूरा देश, मोगा में भी सिलेंडर के लिए सुबह से लाइन में लगे लोग

 

12 दिन पहले बुकिंग किए उपभोक्ताओं को भी नहीं मिल रहे सिलेंडर

 

ईरान,इज़रायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर अब आम जनता पर भी साफ दिखाई देने लगा है। देशभर में रसोई गैस की किल्लत के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में मोगा में भी हालात काफी गंभीर बने हुए हैं। मोगा में गैस सिलेंडर लेने के लिए लोग सुबह से ही लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि जिन उपभोक्ताओं ने 10–12 दिन पहले गैस बुकिंग करवाई थी, उन्हें भी अब तक सिलेंडर नहीं मिल पाया है। शहर की सभी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें देखी जा रही हैं। कई लोग घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ घर लौटने को मजबूर हैं। इससे लोगों में निराशा और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है। कहीं न कहीं यह समस्या आम जनता के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन चुकी है, क्योंकि रसोई गैस हर घर की एक जरूरी जरूरत है और इसकी कमी से दैनिक जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है।

 

उपभोक्ताओं का कहना है कि रसोई गैस की कमी के कारण उनके दैनिक जीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। 10–12 दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल रहा। बुकिंग होने के बाद DAC नंबर भी मोबाइल पर आ चुका है, लेकिन इसके बावजूद एजेंसी द्वारा गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा। एजेंसी की ओर से आज सिलेंडर मिलने की बात कही गई थी, जिसके चलते लोग सुबह 6 बजे से ही लंबी लाइनों में खड़े हैं। हालांकि दोपहर 12 बजे तक भी गैस की गाड़ी नहीं पहुंची। बाद में कुछ लोगों को उनकी गैस कॉपी देखकर सिलेंडर दिए जा रहे हैं, लेकिन जिन उपभोक्ताओं ने पहले बुकिंग करवाई थी, वे अब भी इंतजार कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार को इस समस्या का जल्द समाधान करना चाहिए, क्योंकि रसोई गैस हर घर की एक जरूरी जरूरत है और इसकी कमी से आम जीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी बताया कि वे सुबह से लाइन में लगे हुए थे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। इससे उनका एक दिन का मेहनताना भी खराब हो गया और गैस भी नहीं मिल सकी, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। कुछ लोगों का कहना उनके घर पर शादी हे गैस नहीं हे जिसके कारण काफी परेशानी हे।

 

गैस एजेंसी संचालक अविनाश गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर कुछ दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इन दिशा-निर्देशों के अनुसार सिंगल सिलेंडर उपभोक्ता 25 दिन बाद, डबल सिलेंडर उपभोक्ता 35 दिन बाद और उज्ज्वला योजना के लाभार्थी 45 दिन बाद ही दोबारा बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की सप्लाई में कमी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। हालांकि, जिन उपभोक्ताओं ने बुकिंग करवाई हुई है, उन्हें नियमित रूप से उनके घरों तक सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद कई लोग एजेंसी पर आकर लाइनों में खड़े हो रहे हैं। अविनाश गुप्ता ने आश्वासन दिया कि सभी उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। कोई परेशान होने का जरूरत नहीं हे ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *