मोगा में पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ CASO ऑपरेशन, हॉटस्पॉट इलाकों में सर्च अभियान

voice punjabtime
1 Min Read

 

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही “युद्ध नशों विरुद्ध” मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने जिले में विशेष CASO (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। सब-डिवीजन निहाल सिंह वाला के ड्रग हॉटस्पॉट और अन्य संदिग्ध स्थानों पर सुबह के समय अचानक सर्च अभियान चलाकर इलाके में हड़कंप मचा दिया गया। इस दौरान करीब 150 पुलिस कर्मियों की अलग-अलग टीमें गठित कर सघन चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा घर-घर जाकर जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों पर शिकंजा कसना और समाज से नशे की समस्या को जड़ से खत्म करना है। डीएसपी अनवर अली ने आम जनता से अपील की कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिले में गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने अभियान में शामिल कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *