जालंधर में पेट्रोल को लेकर अफरातफरी: लंबी कतारों के बीच पंप बंद, संचालकों ने कहा—घबराएं नहीं, स्टॉक पर्याप्त

voice punjabtime
2 Min Read

 

जालंधर में पेट्रोल-डीजल को लेकर अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। पेट्रोल खत्म होने और संभावित लॉकडाउन जैसी अफवाहों के चलते लोग देर रात से ही वाहनों की टंकियां फुल करवाने के लिए लाइनों में लग गए।

 

संविधान चौक के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ के बीच स्टॉक खत्म हो गया, जिसके बाद पंप को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। पंप के सेल्समैन सुदर्शन सिंह ने बताया कि करीब आधे घंटे पहले पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि सप्लाई में थोड़ी देरी के कारण पंप बंद करना पड़ा और लोगों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

 

इस मुद्दे पर भारत पेट्रोलियम के पंप मालिक एवं एसोसिएशन के प्रेजिडेंट सुखमोहन सिंह ने भी लोगों से अपील की है कि वे पैनिक न हों। उनका कहना है कि कंपनियों के पास पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। अफवाहों के कारण लोग अनावश्यक रूप से टैंक फुल करवा रहे हैं, जिससे अस्थायी दबाव की स्थिति बन रही है।

 

उन्होंने यह भी बताया कि डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की गई है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। प्रशासन और पंप संचालकों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और सामान्य रूप से ही ईंधन भरवाएं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *