अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इज़रायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब आम जनता की चिंता में नजर आने लगा है। गैस सिलेंडर की किल्लत के बाद पेट्रोल और डीजल को लेकर भी लोगों में घबराहट देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर लॉकडाउन जैसी अफवाहों के चलते वीरवार देर रात मोगा के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिला था । शुक्रवार सुबह भी लोग अपनी गाड़ियों और मोटरसाइकिलों में पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। इस दौरान कुछ पेट्रोल पंपों पर कंपनी की सप्लाई गाड़ियां समय पर नहीं पहुंचने के कारण अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म हो गया, जिससे कुछ स्थानों पर पंप खाली नजर आए पर तकरीबन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीज़ल मिल रहे किसीको कोई परेशानी नहीं हे।

