मोगा पुलिस द्वारा जिले में अपराध और नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बाघापुराना पुलिस ने बाघापुराना सब डिविजन के गांव समालसर , रोडे, अलमवाला , बाघापुराना के विभिन्न स्थानों पर सर्च ऑपरेशन (CASO) के तहत सघन चेकिंग की गई। इस अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। लगभग 100 पुलिस कर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया और कई वाहनों की तलाशी ली गई। डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की ओर से स्पष्ट संदेश हे नशा तस्करों और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे ऑपरेशन नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

