अमृतसर। रंजीत एवेन्यू इलाके में रविवार देर रात लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार रोहित पुंज निवासी रंजीत एवेन्यू अपने गाड़ी में काम से लौट रहा था, तभी रात करीब 10:30 फोन सुनते हुए रोहित ने गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक उसके पास आकर रुक गए। आरोपियों ने पिस्तौलनुमा हथियार दिखाकर रोहित को डराया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवकों ने उससे नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना इतनी अचानक हुई कि पीड़ित को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चारों युवक बाइक पर आते और वारदात को अंजाम देकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित की सूचना पर थाना रंजीत एवेन्यू पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रॉबिन हंस ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
हरीश कुमार
रंजीत एवेन्यू में राहगीर से नकदी लूटी, वारदात सीसीटीवी में कैद संवाद न्यूज एजेंसी
Leave a comment

