हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा के नेतृत्व में मोगा के वार्ड नंबर-27 में कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई सैकड़ों महिलाएं

voice punjabtime
1 Min Read

आज वार्ड नंबर-27 के बाबा वधावा सिंह नगर में जन संवाद समागम के दौरान हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा के नेतृत्व में वार्ड नंबर-27 की सैकड़ों की संख्या में महिलाएं कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर आम आादमी पार्टी में शाामिल हुए, जिन्हें हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा सिरोपा देकर उनका पार्टी में स्वागत किया गया। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने इलाके के निवासियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोक हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए आम आदमी पार्टी के परिवार में शामिल हुई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले सारे परिवारों का वह स्वागत करती है तता पार्टी में शामिल होने वालों को बनता मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के मेयर प्रवीण शर्मा, वार्ड इंचार्ज टोनी, महिला विंग की लवली सिंगला, वजिंदर विपिन, ब्लाक अध्यक्ष पूनम, पूर्व पार्षद व राजनीतिक सचिव दविंदर तिवाड़ी, यूथ नेता विक्की दौधरिया, परमिंदर सिंह, राजदीप कौर के अलावा भारी संख्या में वार्ड निवासी मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *