शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी का सत्य सांई मुरलीधर आयुवेर्दिक कालेज के छात्रों ने भ्रमण किया संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण दोनों ही संस्थाओं के बीच किए गए समझौते पत्र पर हस्ताक्षर के तहत किया गया। विगत कई वर्षों से आयुवेर्दिक कालेज व आई.एस.एफ.फार्मेसी कालेज छात्रों के लिए इस प्रकार के भ्रमण करता है, ताकि छात्रों का चौहमुखी विकास हो सके। सत्य सांई मुरलीधर आयुर्वेदिक कालेज के बी.ए.एम.एस. के 41 छात्रों एवं डा.प्रियंका सहायक प्रोफेसर ने फार्माकोगनोसी, हर्बल गार्डन एवं रिसर्च लैब का भ्रमण किया एवं तकनीकी जानकारी फार्माकोगनोसी के हेड डा. वेदपाल ने दी। इस पूरे भ्रमण के शैक्षणिक कोआडीनेटर लवकेश सिंह ने बहुत ही तकनीकी रूप से करवाया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता के साथ इंस्ट्रेक्शन के दौरान छात्रों को फार्मेसी की अन्य जानकारी मुहैया करवाई गई।

