समाजसेवा के क्षेत्र में अनमोल वैल्फेयर क्लब द्वारा 5 अप्रैल को धवन पैलेस मोगा में करवाए जा रहे जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादियों के सामूहिक कन्यादान समागम की तैयारियां जोर-शोर से जारीं हैं और पदाधिकारियों की ड्यूटियां नियुक्त कर दी गई हैं। इस उपलक्ष में आज ग्रेट पंजाब प्रिंटर के एम.डी.नवीन सिंगला व समाजसेवी राजेंद्र वधवा को समागम के निमंत्रण कार्ड क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने भेंट किए। ग्रेट पंजाब प्रिंटर के एम.डी.नवीन सिंगला व समाजसेवी राजेंद्र वधवा ने कहा कि क्लब की ओर से किए जा रहे धार्मिक समागम सराहनीय कदम है। उन्होंने क्लब को हर संभव आर्थिक योगदान देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर क्लब के सचिव विवेक मजीठिया वी प्रोजेक्ट चेयरमैन गौरव जिंदल, समाज सेवी राकेश सितारा उपस्थित थे। इस मौके क्लब के अध्यक्ष राजेश अरोड़ा ने कहा कि क्लब द्वारा किए जा रहे सामूहिक कन्यादान समागम में जरूरतमंद नवविवाहित जोड़ों को घरेलू सामान दिया जाएगा। उन्होंने शहर निवासियों को समागम में शिरकत करने की अपील की। उन्होंने बैठक में आए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

