राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में विश्व जल दिवस पर गोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोआडिनेटर सत्यम खरे ने सभी मेहमान डा.जी.एस.शर्मा डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डा.सिद्धार्थ मेहन कोआडिनेटर आई.क्यू.ए.सी, डा. संत कुमार वर्मा हेड डिपार्टमेंट फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री, डा. प्रीती पटेल एसोसिएट प्रोफेसर फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री का स्वागत किया एवं पूरे विश्व में पानी के महत्व को समझने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डा.सिद्धार्थ मेहन ने कहा कि जल सभी जीव प्राणियों के लिए आवश्यक है। बहुत थोड़ी मात्रा में छोटा हिस्सा पानी पीने योग्य है अतः हम सभी को पानी को बचाए रखने के लिए कार्य करना चाहिए, चाहे नहाने में, खाना पकाने में, साफ सफाई में, गाड़ियों को धुलने में, बाथरूम में, पौधों में आवश्यकता अनुसार उपयुक्त मात्रा का उपयोग करना चाहिए तथा पानी का सही इस्तेमाल एवं रीउपयोग में लाने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान मुस्कान सनन, रिया, पावनी एवं जूही की टीम को मिला। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार स्वाती कुमारी एवं उनकी टीम व तृतीय पुरस्कार पीयूष गुप्ता, विशाल सिंह, विनीत सिंह, धन्जय सिंह एवं माधवी की टीम ने हासिल किया। सभी छात्रों को सर्टिफिकेट देकर हौसला अफजाई की गई। इस विचार गोष्ठी में सभी का कोआडिनेटर एन.एस.एस. कोआडिनेटर लवकेश सिंह ने किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने विश्व जल दिवस पर करवाई विचार गोष्ठी के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।

