मोगा में एक आस आश्रम सेवा सोसायटी की ओर से लुधियाना जी.टी.रोड से रौली रोड मोगा में चलाए जा रहे बुजुर्ग आश्रम में बुजुर्गों को घरेलू राशन वितरित करने हेतु समागम का आायोजन किया गया। इस मौके पर समाज सेवी जसबीर कौर जस्सी राय, मंजीत कौर, प्रीत संधू, एन.आर.आई सभा की अध्यक्ष हरचरणजीत कौर गिल, रणसींह कलां की मनजीत कौर बावा, वीरपाल कौर, निर्मल कौर, भूपिंदर कौर, कुलदीप कौर और गौरव कुमार, गुरमीत सिंह ने संयुक्त रूप से एक आस आश्रम सेवा सोसाइटी रौली रोड मोगा में फल, सब्जियां आदि वितरित किए और बुजुर्गों का हालचाल पूछा। इस अवसर पर बुजुर्ग आश्रम के प्रशासक जसबीर सिंह बावा और अध्यक्ष ठेकेदार मीता बावा ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सामाजिक सेवा संगठन समय-समय पर आश्रम आते हैं और बुजुर्गों का हालचाल पूछते हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर उत्तम सेवा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का प्रकल्प इसी तरह जारी रहेंगे।

