जालंधर। कमिश्नरेट जालंधर के थाना सदर पुलिस ने लूट-खोह की वारदात को सुलझाते हुए 5 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के दिशा-निर्देशों में थाना सदर के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस ने बताया कि सतपाल (इलेक्ट्रिशियन), निवासी उस्मानपुर, अपने मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। रिचमंड रेजिडेंसी के पास एक लड़की ने लिफ्ट के बहाने रोका। उसके साथ दो युवक थे, जिनके हाथ में लोहे के खंड़े (हथियार) थे। आरोप है कि तीनों ने सतपाल पर हमला कर उनकी मोटरसाइकिल और रियलमी मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए। मामला दर्ज कर पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर तीनों आरोपियों को चिन्हित कर 5 घंटे के भीतर काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवनप्रीत उर्फ बग्गा निवासी लतीफपुरा डेयरियां जालंधर जिस पर (पहले से 3 लूट के केस दर्ज), सोनिया कल्याण उर्फ निक्की, निवासी मलको तराड़ जालंधर और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई मोटरसाइकिल, लोहे का खंड़ा (हथियार), लोहे का दातर (तलवार नुमा हथियार) और मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों के खुलासे की भी संभावना है।

