अबोहर नगर निगम में हादसा: जेनरेटर बैटरी फटने से दो कर्मचारी घायल संवाद न्यूज एजेंसी

voice punjabtime
2 Min Read

नगर निगम अबोहर में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब निगम के पांच साल पूरे होने पर चल रहे एक समागम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जेनरेटर की बैटरी फटने से निकले तेजाब के कारण दो कर्मचारी घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार आज नगर निगम परिसर में कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान बिजली की आवश्यकता पड़ने पर जनरेटर चलाने की कोशिश की गई। जेनरेटर के स्टार्ट न होने पर निजी कर्मचारी संजय और राजू उसे ठीक करने में जुट गए। इसी दौरान जेनरेटर सेट की बैटरी निकालकर जांच करते समय अचानक स्पार्किंग हुई, जिससे बैटरी का हिस्सा फट गया। विस्फोट के साथ निकला तेजाब सीधे दोनों कर्मचारियों की आंखों में जा गिरा, जिससे वे दर्द से चीखने-चिल्लाने लगे।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद नगर निगम के कर्मचारियों और समाजसेवी बिट्टू नरूला ने तुरंत प्राथमिक सहायता देते हुए उनकी आंखों को पानी से धुलवाया, ताकि तेजाब का असर कम किया जा सके। स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों के अनुसार दोनों का इलाज जारी है और नेत्र विशेषज्ञों को बुलाकर उनकी आंखों की विस्तृत जांच करवाई जाएगी। फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
——-
फोटो-2अबोहर नगर निगम में बैटरी फटने से प्रभावित कर्मचारी

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *