आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल पर कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

 

अमृतसर। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने एक आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ा हुआ था और विदेश में बैठे ऑपरेटर्स के जरिए संचालित किया जा रहा था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड और एक विदेशी निर्मित ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई है। बरामद ग्रेनेड पर पाकिस्तान ऑर्डनेंस फैक्ट्री (पीओएफ) की मार्किंग पाई गई है, जिससे इसके सीमा पार कनेक्शन की पुष्टि होती है।

इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से एटीएस के सहयोग से पकड़ा गया। जांच में यह भी सामने आया है कि यह मॉड्यूल विभिन्न राज्यों में पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश में शामिल था, जिसे समय रहते रोक लिया गया।

इस संबंध में अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत एमएममामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। डीजीपी ने बताया कि आरोपियों के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी करने के लिए रेड की जा रही है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *