हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा के नेतृत्व में नवनियुक्त ब्लाक समिति मोगा के चेयरमैन हरप्रीत कौर चुपकीती व वाइस चेयरमैन नारायण सिंह मंगेवाला की ताजपोशी समारोह का आयोजन

voice punjabtime
1 Min Read

आज ब्लाक समिति मोगा के नवनियुक्त चेयरमैन हरप्रीत कौर चुपकीती व वाइस चेयरमैन नारायण सिंह मंगेवाला का ताजपोशी समारोह का आयोजन बी.डी.पी.ओ. दफ्तर में आयोजित किया गया। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा विशेष तौर पर उपस्थित हुई, जिनका ब्लाक समिति के नवनियुक्त चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, ब्लाक समिति के अधिकारियों व समूह पदाधिकरियों ने बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नवनियुक्त चेयरमैन हरप्रीत कौर चुपकीती, वाइस चेयरमैन नारायण सिंह मंगेवाला व समूह पदाधिकारियों को सिरोपा, हार डालकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद की कि वह अपनी जिम्मेवारी को निभाते हुए इलाके के विकास के लिए और भी प्रयास करेंगे। इस मौके पर नवयिुक्त चेयरमैन हरप्रीत कौर चुपकीती व वाइस चेयरमैन नारायण सिंह मंगेवाला व समूह मैंबरों ने कहा कि जो उन्हें मान सम्मान पंजाब की भगवंत मान सरकार व हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने दिया है वह उनका आभारी रहेंगे तथा सौंपी गई जिम्मेवारी को तनदेही से निभाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *