मोगा निगम चुनावों में बीजेपी 50 वार्डों से प्रत्याशियों ने भरे नामांकण

voice punjabtime
3 Min Read

 

 

मोगा नगर निगम चुनाव में पहली बार बीजेपी से 50 वार्डों से प्रत्याशियों ने नामांकण भरे हे। बीजेपी के जिला अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा नगर निगम चुनाव में सभी 50 वार्डों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है। उन्होंने बताया कि कई वार्डों में एक-एक सीट पर दो से तीन, जबकि कुछ स्थानों पर इससे भी अधिक दावेदार सामने आए हैं, जिसके कारण प्रत्याशियों के चयन में काफी कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए यह सबसे बड़ी उपलब्धि है कि पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं अभियान समिति के संयोजक राकेश शर्मा,आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की सोच रहे कई संभावित प्रत्याशियों को धमकियां दी गईं, लेकिन इसके बावजूद भाजपा उम्मीदवार निडर होकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम चुनाव कोऑर्डिनेटर राकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सकारात्मक सोच और बदलाव के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि यदि सत्ता पक्ष किसी भी प्रत्याशी को धमकाने या उत्पीड़न करने की कोशिश करता है तो पूरा पार्टी संगठन उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। राकेश शर्मा ने कहा कि आज सत्ता में बैठे लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि उनका कार्यकाल अधिक लंबा नहीं है। पंजाब में आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नगर निगम चुनाव से पहले ही दो बार अदालत में हार का सामना कर चुकी है और तीसरी बार भी उसने प्रयास किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव की तारीखों की घोषणा वाले दिन ही वार्डों की आरक्षण सूची सामने आ जानी चाहिए थी, लेकिन उसे आधिकारिक रूप से दो दिन बाद जारी किया गया। इससे साफ है कि सत्ता पक्ष को अपने कामों पर भरोसा नहीं है और वह विपक्षी दलों को भ्रम में रखना चाहता था कि कौन-सा वार्ड आरक्षित है और कौन-सा नहीं। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि तमाम कोशिशों के बावजूद सत्ता पक्ष ने अभी से अपनी हार स्वीकार कर ली है। भाजपा जीत के संकल्प और मजबूत रणनीति के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी तथा प्रत्येक प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़े

गा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *