नम आंखों से हुआ यशइंदर कौर का अंतिम संस्कार, मां समेत कई परिजन हुए बेहोश; मुख्य आरोपी को भारत लाने की उठी मांग

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

लुधियाना के जमालपुर स्थित श्मशान घाट में पंजाबी गायिका यशइंदर कौर का आज नम आंखों के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान परिवार का रो-रो कर बुरा हाल देखने को मिला। अंतिम संस्कार में समाज के अलग-अलग वर्गों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और परिवार के दुख में शामिल हुए।

 

अंतिम संस्कार के दौरान यशइंदर कौर की मां समेत कई परिजन बेसुध होकर गिर पड़े, जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने संभाला। पूरे माहौल में गम और मातम पसरा रहा।

 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अकाली दल के वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने मांग की कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुख्खा को विदेश से भारत लाकर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने मामले में अब तक की कार्रवाई को लेकर पुलिस और प्रशासन का धन्यवाद भी किया।

 

वहीं मृतका की नानी ने भी आरोपी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। हालांकि दुख की वजह से वह ज्यादा बातचीत करने की स्थिति में नहीं थीं।

 

थाना जमालपुर के एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में धाराओं में बढ़ोतरी की है। आज सिविल अस्पताल में डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने कहा कि विदेश फरार मुख्य आरोपी को भारत लाने की प्रक्रिया जारी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *