स्वास्थ्य विभाग मोगा की फूड सेफ्टी टीम को ब्लॉक कोट ईसे खां में प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आज सुबह गलोटी रोड, कोट ईसे खां में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई डॉ. अशोक सिंगला, सिविल सर्जन मोगा के आदेशों तथा डॉ. संदीप सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी के दिशा-निर्देशों अनुसार की गई। चेकिंग के दौरान फूड सेफ्टी टीम ने एक डेयरी में इस्तेमाल और बिक्री किए जा रहे खाद्य पदार्थों की बारीकी से जांच की। टीम द्वारा मौके पर दूध और दही के सैंपल लिए गए। इसके बाद डेयरी से संबंधित वर्कशॉप/उत्पादन इकाई की भी जांच की गई, जहां से मक्खन का एक अन्य सैंपल एकत्र किया गया।
फूड सेफ्टी अधिकारियों योगेश गोयल और लवप्रीत सिंह ने बताया कि लिए गए सभी सैंपल जांच हेतु सरकारी लैबोरेटरी भेज दिए गए हैं। लैब रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तो फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित डेयरी बिना फूड सेफ्टी लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन के अपना कारोबार चला रही थी, जो नियमों का उल्लंघन है। इस संबंध में विभाग द्वारा संबंधित अदालत में केस दर्ज करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि किसी खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता को लेकर कोई शिकायत हो तो तुरंत फूड सेफ्टी विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर लोगों की सेहत की सुरक्षा सुनिश्चित की जा

