राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज ऑफ फार्मेसी में क्लीनिकल ट्रायल पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। डा.सौरभ कोसे हेड डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी प्रैक्टिस ने बताया कि यह गेस्ट लेक्चर इस्पोर स्टूडेंट चैप्टर के द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य स्पीकर डा. गौतम साहू, एसोसिएट प्रोफेसर, एमिटी यूनिवर्सिटी, पंजाब के द्वारा दि थीकिंग क्लीनिकल ट्रायल्स इनकलूसिवटी इन प्रैक्टिस पर लेक्चर दिया गया। डा. गौतम साहू ने क्लीनिकल ट्रायल के सभी फेस के साथ-साथ वर्तमान में क्लीनिकल ट्रायल के अंदर 129 प्रकार के जाब रोल है जिन पर छात्रों को प्लेसमेंट की अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक समय में नई बीमारी, नई दवाइयों के चलते क्लीनिकल ट्रायल एक बहुत बड़ा हेल्थ प्रोफेशनल का फील्ड बन गया है। साथ ही सुझाव दिया कि रिसर्चरों को क्लीनिकल ट्रायल की रजिस्ट्री आफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाना चाहिए, ताकि आने वाले समय में आई.पी.आर. के द्वारा इसका फायदा मिल सके। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने स्वागत करते हुए संस्था के बारे में जानकारी दी। गेस्ट लेक्चर का कोआडीनेशन डा. मोहम्मद हमीफ एवं इसपोर चैप्टर के अध्यक्ष कमलजीत ने किया व विधिवत संचालन डॉ माधव ने किया। गेस्ट लेक्चर में कई शिक्षकों एवं छात्रों ने भाग लिया। इस गेस्ट लेक्चर के सफल आयोजन पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने शुभकामनाएं दी।

