अजनाला में युवक की हत्या कर शव फेंका, पुलिस जांच में जुटी

voice punjabtime
1 Min Read

 

अमृतसर। कस्बा अजनाला में लखूवाल मोड़ के पास एक युवक का शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस की जांच में युवक की गर्दन कटी हुई मिली, जबकि चेहरे पर भी चोटों के निशान पाए गए। पुलिस मामले को हत्या के रूप में देखते हुए जांच कर रही है।

जानकारी मुताबिक वीरवार सुबह राहगीरों की ओर से सड़क के किनारे युवक का शव देखा। जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थाना अजनाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल भी मिली है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

एसएसपी कंवल जीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *