खेत में पलटा ट्रैक्टर, किसान की दर्दनाक मौत; गांव में छाया मातम

voice punjabtime
1 Min Read

 

जालंधर। जालंधर के सुच्ची पिंड में खेतों में काम कर रहे एक किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान लम्मा पिंड निवासी गुलजार सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने खेत में ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहे थे, तभी अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह बेकाबू होकर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि गुलजार सिंह ट्रैक्टर के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के किसान और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किसान की अचानक मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *