बरनाला नगर निगम को मिला पहला मेयर, हसनप्रीत भारद्वाज का हुआ सम्मान

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

बरनाला, नगर निगम बनने के बाद बरनाला को अपना पहला मेयर मिल गया है। हसनप्रीत भारद्वाज को बरनाला नगर निगम का पहला मेयर चुना गया है। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर विशेष रूप से पहुंचे।

 

समारोह के दौरान हसनप्रीत भारद्वाज को मेयर चुने जाने पर सम्मानित किया गया तथा उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, नगर निगम के पार्षद और शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि बरनाला के विकास को नई गति देने के लिए नगर निगम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि हसनप्रीत भारद्वाज के नेतृत्व में शहर में विकास कार्यों को और मजबूती मिलेगी तथा नागरिक सुविधाओं का विस्तार होगा।

 

नवनिर्वाचित मेयर हसनप्रीत भारद्वाज ने उन्हें मिली जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व, पार्षदों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बरनाला के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता, बुनियादी सुविधाओं और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *