मोगा नगर निगम को मिला नया मेयर, विनयपाल कौर के नाम पर लगी मुहर

voice punjabtime
2 Min Read

 

मोगा नगर निगम को नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी की पार्षद विनयपाल कौर को मेयर चुना गया है। मेयर चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पंजाब के कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद विशेष रूप से मोगा पहुंचे। यह चुनाव मोगा की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।
विनयपाल कौर ने पहली बार राजनीति में कदम रखते हुए आम आदमी पार्टी के टिकट पर वार्ड नंबर 8 से नगर निगम चुनाव लड़ा था। जनता ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्षद चुना। 44 वर्षीय विनयपाल कौर ने शिमला यूनिवर्सिटी से बीएससी मेडिकल और पीजीडीसीए (PGDCA) की शिक्षा प्राप्त की है। दो बच्चों की मां विनयपाल कौर के परिवार का पहले राजनीति से कोई संबंध नहीं रहा है। नगर निगम चुनाव में उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 228 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। अब उन्हें मोगा नगर निगम की मेयर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेयर चुने जाने के बाद विनयपाल कौर के समर्थकों और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। उनके नेतृत्व में मोगा शहर के विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *