विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर लायंस क्लब मोगा रॉयल द्वारा “रक्तदान महादान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु मित्तल हॉस्पिटल, दशहरा ग्राउंड, मोगा में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डॉ. संजीव मित्तल जी के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसमें शहर के युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
क्लब के प्रधान नवीन सिंगला एवं सचिव राजेश वर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 81 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि इससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा तथा विशेष रूप से मेयर विनयपाल कौर जी उपस्थित हुए। उन्होंने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है और युवाओं को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित होना चाहिए।
शिविर को सफल बनाने में राजीव गुलाटी जी, राकेश गर्ग जी, विकास बंसल जी, वनीत बंसल जी, संजीव सिंगला जी, बॉबी कंबोज जी एवं लायंस क्लब मोगा रॉयल की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर शहर की अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज करवाई, जिनमें ओल्ड इज़ गोल्ड क्लब, सालासर धाम टीम, सुशील मिड्डा जी एवं उनकी टीम, सुमित पुजाना जी एवं राइस ब्रान डीलर्स एसोसिएशन, अरोड़ा महासभा, वाल्मीकि सभा, अशोक सफरी जी एवं उनकी टीम, सत्ती चावला जी, हुकम चंद अग्रवाल जी, राकेश सितारा जी, सुजराज धम्मू जी, मनजीत धम्मू जी तथा प्रीत धम्मू जी शामिल रहे।
लायंस क्लब के सदस्यों सुरिंदर सिंगला जी, अजय कटारिया जी, राकेश गर्ग जी, संजीव आहूजा जी, संजीव शर्मा जी, बॉबी कंबोज जी, सुमित गोयल जी, सुरिंदर डब्बू जी, राजीव गुलाटी जी, विजय मिश्रा जी, विकास बंसल जी, राजेश अरोड़ा जी, हर्ष गोयल जी (अग्रवाल सभा मोगा), सौरव गोयल जी, महेश मंगल जी, राकेश वर्मा जी, शैमी गोयल जी , आचार्य नंदलाल शर्मा एवं पिंकी मैडम ने भी रक्तदान शिविर में सक्रिय भूमिका निभाई।
इसके अतिरिक्त ग्रेट पंजाब प्रिंटर्स की पूरी टीम तथा आनंद स्टूडियो की टीम ने भी आयोजन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग दिया। शिविर में संजीव कौड़ा जी सहित अनेक समाजसेवियों ने रक्तदान कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।
अंत में क्लब के प्रधान नवीन सिंगला ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं टीम सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लायंस क्लब मोगा रॉयल भविष्य में भी समाज सेवा के ऐसे कार्य निरंतर करता रहेगा।
“रक्तदान महादान – एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों को नया जीवन

