आज संक्रांति के शुभ अवसर पर महिला संकीर्तन मंडल की ओर से वार्ड नं. 38 में आर्य स्कूल रोड में श्रद्धापूर्वक मीठे दूध (छबील) की सेवा की गई। इस पुण्य अवसर पर संगत ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा भाव के साथ लोगों को मीठा जल वितरित किया। इस मौके पर वार्ड नंबर-38 की विशेष तौर पर पहुंची पार्षद डिंपल अरोड़ा व उनके पति पूर्व पार्षद साहिल अरोड़ा ने कहा कि महिला संकीर्तन मंडल द्वारा किए जा रहे धार्मिक व सामाजिक आयोजन सराहनीय कार्य है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना सदैव बनी रहे। उन्होंने सभी से सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर महिला संकीर्तन मंडल की सदस्य मौजूद थीं।

