अक्सर पंजाब में कर्ज के बोझ या गंभीर बीमारियों के कारण लोगों द्वारा अपने घर और जमीन-जायदाद बेचने के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन अब पंजाब के जिला फरीदकोट के कोटकपूरा शहर से एक हैरान कर देने
वाला और चिंताजनक मामला सामने आया है। यहां लोगों ने अपने घरों के बाहर”मकान बिकाऊ है” के पोस्ट लगा दिए हैं। वजह न तो कर्ज है और न ही कोई बीमारी, बल्कि इलाके में खुलेआम बिक रहे चिट्टे के कारण लोगों का जीना
मुहाल होने के आरोप हैं। हालांकि पुलिस ने उक्त आरोपों को नकारते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा लड़ाई के मामले को गलत रंगत दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि फरीदकोट के कोटकपूरा स्थित वार्ड नंबर 17 की राम बस्ती में लोगों द्वारा अपने घरों के बाहर फ्लैक्स तथा पोस्टर लगा दिए गए हैं।
जिन पर लिखा है कि ‘एह घर विकाऊ है, क्योंकि मोहल्ले मे नशा तस्करों कें खिलाफ पुलिस की तरफ से कार्रवाई न होन पर लोगों ने यह अनोखा रास्ता अपनाया इस बस्ती में करीब 10 से 20 घर हैं जो सभी ने अपने घरों की दीवारों और दरवाजों पर एक पोस्ट लगा रखा है के यह घर बिकाऊ है’ इन पोस्टरों पर घर के मालिक का नाम भी लिखा गया है। बता दें कि उक्त मोहल्ले में लगभग 140-50 घर हैं। जिनमें से लगभग 20 घरों द्वारा यह पोस्टर लगाए गए हैं। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी के घर बिकाऊ हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नशे का कारोबार सरेआम चल रहा है, जिसके कारण उनके बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। नशे के इस।माहौल से परेशान होकर कई परिवार अब अपने घर बेचकर यह इलाका छोड़ने का मन बना चुके हैं। इलाके के लोगों ने इलाके के ही दो भाइयों पर नशे के कारोबार का आरोप लगाया है और उन दोनों भाइयों पर पहले भी एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज है मगर पुलिस इस मामले को पुराने झगड़ा से जोड़ रही है
पुलिस का यह कहना है कि पुराने झगड़े के कारण दो पक्षों में झगड़ा है।जिसकी शिकायत भी पुलिस में आई हुई है इसी को लेकर यह मामला पढ़ाया जा रहा
है
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई न होने पर 10 से 20 घर बिकाऊ।
Leave a comment

