: स्थानीय कोटकपूरा बाईपास स्थित मां बगलामुखी यज्ञशाला में आज आचार्य नंद लाल शर्मा की अगुवाई में विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड नंबर-38 की पार्षद डिंपल अरोड़ा के पति पूर्व पार्षद साहिल अरोड़ा, समाज सेवी सेवक राम फौजी, ललित कुमार लक्की तथा राजू सहोता विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां बगलामुखी की पूजा-अर्चना की तथा हवन यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर आचार्य नंद लाल शर्मा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए हवन यज्ञ में क्षेत्र की सुख- समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ बगलामुखी के चरणों में नतमस्तक होकर परिवार एवं समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पार्षद डिंपल अरोड़ा के पति पूर्व पार्षद साहिल अरोड़ा ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को आध्यात्मिकता से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को धर्म एवं सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने माँ बगलामुखी के जयकारों के साथ धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

