आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा की अगुवाई में वार्ड नंबर 41 के पार्षद . गौरव गर्ग और पायल गर्ग के साथ लोक मिलनी कार्यक्रम का आयोजन किया में गया । इस दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं संबंधी विचार साझा किए। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और लोगों की भलाई के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया और सरकार की लोक-हितैषी नीतियों तथा विकास कार्यों की सराहना की। लोगों द्वारा मिले प्यार, सम्मान और विश्वास को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए विधायक ने कहा कि जनता का यह समर्थन सरकार को और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विजय सिंगला, मुकेश, वरिंदर कौड़ा, प्रदीप हांस, सहगल साहिब, मैडम खेहरा, कुलविंदर चक्कियां तथा जिला सचिव सरदार प्यारा सिंह बदनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

