जालंधर में सर्जिकल फैक्ट्री में भीषण आग: दो घंटे से अधिक समय से दमकल विभाग बुझाने में जुटा, दूर-दूर तक दिखा धुआं

voice punjabtime
1 Min Read

 

जालंधर। जालंधर-कपूरथला रोड पर सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के नजदीक स्थित एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग से उठता घना धुआं दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की कई गाड़ियां पिछले दो घंटे से अधिक समय से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में सर्जिकल सामान का निर्माण किया जाता है। आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *