जालंधर में अवैध कब्जों और गलत पार्किंग पर बड़ा एक्शन: नगर निगम-ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त अभियान, सामान जब्त, वाहन टो

voice punjabtime
2 Min Read

 

जालंधर। शहर के व्यस्त बाजारों में बढ़ते अवैध कब्जों और गलत पार्किंग के खिलाफ नगर निगम की तहबाजारी शाखा और ट्रैफिक पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की। यह अभियान श्री राम चौक, मिलाप चौक, फगवाड़ा गेट और भगत सिंह चौक क्षेत्र में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान नगर निगम टीम ने दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को हटाते हुए सामान जब्त किया, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने नो-पार्किंग और अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालान काटकर कई गाड़ियों को टो किया। अभियान के दौरान एक दुकान के बाहर लगाए गए काउंटर को हटाने की भी कोशिश की गई, जिस पर कुछ लोगों ने विरोध जताया। संयुक्त टीम ने राजू चीज कॉर्नर के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए चालान काटा। बताया जा रहा है कि कार्रवाई रोकने के लिए फोन पर बात करवाने की कोशिश की गई, लेकिन अधिकारियों ने बिना दबाव के अपनी कार्रवाई जारी रखी। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी संजीव ने बताया कि बाजारों में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों और गलत पार्किंग के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अभियान के दौरान 5 से 6 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि कई वाहनों को टो भी किया गया। वहीं नगर निगम की टीम ने अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ भी चालान जारी किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर को अतिक्रमण और ट्रैफिक अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *