“पंजाब का एक ही नारा भगवंत मान सरकार दोबारा” के नारे के साथ आज वार्ड नंबर 48 व 49 में एक लोक मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने वार्डवासियों से मुलाकात की और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान वार्ड के पार्षद कुलविंदर सिंह चक्कियां व पार्षद प्यारा की उपस्थिति में लोगों के साथ संवाद किया गया। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य हर वार्ड में विकास को तेज करना और जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। इस बैठक में वार्ड में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर समाधान के निर्देश दिए गए। इस मौके पर विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के काम को प्राथमिकता दे रही है और हर समस्या का समय पर निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड का सर्वांगीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर नगर निगम मोगा की मेयर विनयपाल कौर, स्थानीय पार्षद और बड़ी संख्या में वार्ड निवासी उपस्थित रहे।

