पंजाब का एक ही नारा भगवंत मान सरकार दोबारा के संदेश के साथ वार्ड नंबर-47 में पार्षद राज कुमार मुखीजा के नेतृत्व में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की गई। इस अवसर पर पंजाब सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी लोगों के साथ साझा की गई। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के निवासियों की समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा े कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही सरकार की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार पंजाब के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी प्रशासन और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस अवसर पर मोगा नगर निगम की मेयर विनयपाल कौर, जसविंदर सिंह काका, दानी परिवार तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

