डीजीपी पंजाब द्वारा शुरू किए गए “ऑपरेशन प्रहार 3.0” के तहत फरीदकोट रेंज मोगा ,फरीदकोट , मुक्तसर पुलिस ने जिलेभर में विशेष सर्च अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के दौरान 1295 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 436 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की हे । इस मामले में जानकारी देते हुए आईजी फरीदकोट रेंज निलंबरी जगदले ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि 4 जुलाई को फरीदकोट रेंज के अधीन मोगा ,फरीदकोट , मुक्तसर जिले में ऑपरेशन प्रहार 3.0 चलाया गया। इस अभियान के दौरान 1295 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 436 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई।
कुल 420 आरोपी को गिरफ्तार किया गेया जिसमें 2 गैंगस्टर के सहयोगी हे। BNS के अलग अलग मामले के तहत 245 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। एनडीपीएस तहत 129 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अलग-अलग मामले में 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 14 पिओ आरोपी गिरफ्तार किया गया उन्होंने कहा कि मोगा पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। भविष्य में भी खुफिया जानकारी के आधार पर ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे, ताकि जिला मोगा में अपराधियों के लिए कोई स्थान न बचे और आम जनता को सुरक्षित, निडर एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

